Skip to main content

काम की बात: आपके 5जी फोन में भी 5G चलेगा या नहीं, ऐसे चेक करें अपने फोन में 5G बैंड्स

 देश मे जल्द ही 5जी कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है, हालांकि दो साल पहले से ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 5जी कनेक्टिविटी वाले फोन आना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला अभी भी जारी है लेकिन 5जी के लिए कई तरह की फ्रीक्वेंसी की जरूरत होती है जिनमें लोअर में (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, 2500 MHz), मिड में (3300 MHz) और हाई फ्रीक्वेंसी में (26 GHz) शामिल हैं। इसे mmWave भी कहा जाता है। 5जी सपोर्ट के लिए आपके फोन में 450MHz से अधिक की फ्रीक्वेंसी का होना जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपके पास जो 5G फोन है तो उसमें कायदे से या अच्छी स्पीड के साथ 5जी इंटरनेट चलेगा या नहीं, क्योंकि आपके 5जी फोन में 5जी की स्पीड आपके फोन में मौजूद 5जी बैंड्स पर निर्भर करेगी। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन के 5G बैंड्स को चेक करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं।  


फोन में 5G बैंड्स चेक करने का सबसे फास्ट तरीका है आपके फोन की कंपनी की ऑफिशियल साइट। लगभग हर कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी डिवाइस से जुड़ी जानकारियां रखती है। 5G बैंड्स चेक करने के लिए आपको फोन की कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना है, इसके बाद फोन के मॉडल को सिलेक्ट कर उसके स्पेसिफिकेशन वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद फोन के नेटवर्क और कनेक्टिविटी वाले ऑप्शन में जाना है, यहां आपको 5G बैंड (SA और 5G NSA) की जानकारी मिल जाएगी।




यह आपके फोन में 5G बैंड्स चेक करने का सबसे आसान तरीका है। अधिकतर स्मार्टफोन ब्रांड अब फोन के बॉक्स पर ही 5G बैंड्स से जुड़ी सभी जानकारियां देने लगे हैं। 5G बैंड्स चेक करने के लिए आपको फोन के बॉक्स में रेडियो इंफॉर्मेंशन वाले सेक्शन में NR यानी न्यू रेडियो या SA/NSA 5G band देखना है, वहां आपको आपके फोन के 5G बैंड्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 




कई ऑनलाइन टेक वेबसाइट जैसे gsmarena और cacombos भी मोबाइल के फीचर्स से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराती हैं, आप इस वेबसाइट की मदद से भी अपने फोन के 5G बैंड्स की जानकारी ले सकते हैं। आपको उस वेबसाइट में अपना फोन सर्च करके फोन के स्पेसिफिकेशन वाले सेक्शन में जाना है। इसके बाद 5G सेक्शन में SA/NSA 5G बैंड की संख्या को चेक कर लें। 




एंड्रॉयड की तरह आईफोन के बॉक्स पर 5G बैंड्स की जानकारी उपलब्ध नहीं रहती है। 5G बैंड्स को चेक इसके लिए सबसे आसान तरीका है एपल की ऑफिशियल साइट। एपल अपने सभी आईफोन की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। आपको www.apple.com/iphone/cellular पर जाना है फिर अपने फोन के मॉडल को सिलेक्ट कर स्पेसिफिकेशन के सेक्शन से  5G बैंड्स की स्थिती को चेक कर लें। 

Comments

Popular posts from this blog

अब मैसेज से ही कर सकेंगे कैब की बुकिंग , Whatsapp का कमाल का फीचर

WhatsApp Uber Booking: चैटिंग के लिए लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कैब बुक करने के लिए Uber या Ola का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. अब आप वॉट्सऐप से ही कैब बुक कर सकेंगे. फिलहाल आपके पास Uber बुक करने की सुविधा मौजूद है. यानी WhatsApp से आप Uber राइड बुक कर सकते हैं. यहां आपको ऑटो, कैब और बाइक तीनों ही बुक करने का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं आप किस तरह से WhatsApp पर Uber बुक कर सकते हैं. WhatsApp का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. भारत में इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं. इसका फायदा उठाने के लिए Uber और WhatsApp साथ आए हैं. उबर एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए कैब बुक कर सकेंगे. इस फीचर को दिसंबर 2021 की शुरुआत में भी इंट्रोड्यूश किया गया था. उस वक्त फीचर लखनऊ में टेस्ट किया गया था. दिल्ली एनसीआर में रहने वालों को यह फीचर इस हफ्ते से मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से कैब बुक कर सकते हैं. यह सर्विस इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषा में उपलब्ध है. आइए जानते हैं ऐसे होगी बुकिंग? सबसे पहले यूजर्स को Uber के बिजन...

How to order National flag Online: इंडिया पोस्ट मात्र 25 रुपये में दे रहा तिरंगा, ऑलाइन ऐसे करें ऑर्डर

  इस 15 अगस्त को अगर आप अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहते हैं तो इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वहां, यह 25 रुपये में मिल रहा है। 15 अगस्त, 2022 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस महोत्सव का आह्वान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। इस मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ नाम की एक मुहीम चलाई जा रही है। 31 जुलाई को पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मुहीम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भारत में सभी लोगों के अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अगर आपको भी अपने घर पर तिरंगा लगाना है तो आप इसे इंडिया पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसका प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें। India Post Office पर इतने में मिल रहा तिरंगा भारतीय डाकघर अब राष्ट्रीय ध्वज को बहुत कम दाम में बेच रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने नजदीकी डाकघर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय डाकघ...